मकान प्रत्येक इंसान की आरम्भ से ही मूलभूत आवश्यकता रही है।घर वह स्थान है जहाँ पारिवारिक प्रेम,सौहार्द्र और सुरक्षा की भावना विद्यमान होती है।घर का निर्माण इंसान अपनी सुविधा और बजट के अनुसार ही करता है। हर इंसान का एक सपना होता है, उसके ऊपर उसकी अपनी एक छत जरूर हो।चलिए हम आपका परिचय कराते हैं ईसाबेल कैनन से,जो नोवा लीमा,ब्राजील की चर्चित वास्तुकार हैं। हम आपको जिस घर से अवगत कराने जा रहे हैं वह वास्तुकार ईसाबेल कैनन व्दारा निर्मित है।
यह घर का बाहरी भाग है जिसमें दो प्रवेश व्दार हैं,एक मुख्य प्रवेश व्दार जो आकार में विशाल है,दूसरा गौण प्रवेश व्दार जो आाकार में छोटा है।दोनों व्दारों के मध्य पारदर्शी काँच का प्रयोग किया गया है।आप सड़क की ढलान को बखूबी देख सकते हैं, उसका सही मायने मे उचित उपयोग कर समतल किया गया है।घर में छत पर खपरैल का उपयोग किया गया है। जिससे घर में ठंडक बनी रहती है।घर के मुख्य व्दार के बाहर पैदल रास्ते पर विभिन्न आकार के सफेद छोटे पत्थरों को करीने से जमा कर कलात्मकता तो लायी गई है साथ ही घर के प्रवेश व्दार को भी आकर्षित बनाया गया है। बागीचा नीले रंग की रोशनी से दीप्तिमान हो रहा है।प्रवेश व्दार पर एक तरफ वृक्ष को छोटे रूप में ही सफाई से गोलाकार में छाँटा गया है।जो व्दार की शोभा बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान दे रहा है।आइये आपको घर के अन्दर ले कर चलते हैं।
यह है बैठक कक्ष,यहाँ रंग संयोजन का बहुत सुन्दर उदाहरण पेश किया गया है।कक्ष जितना सादगी पूर्ण है उतना ही शालीन लग रहा है। गहरे सलेटी रंग के साथ सोफा कुर्सी के आवरण का रंग संयोजन बेमिसाल है।कक्ष में फर्श पर बिछा रूएदार कालीन खूबसूरत लग रहा है। आराम के लिेए आरामकुर्सी की भी व्यवस्था है।सोफे पर रखे कुशन सोफे की शोभा बढ़ा रहे हैं।बीच में रखी कम ऊँचाई की मेज़ और उस पर रखी वस्तुए कक्ष को सुन्दर बनाने का प्रयास कर रही है।सामने खिड़की पर पारदर्शी काँच लगाया गया है।जिससे बाहर बागीचे से झाँकता नीले रंग का प्रकाश बैठक कक्ष की शोभा को व्दिगणित कर रहा है।दीवार पर लगा पैनल,छत से आता प्रकाश एवं ऊपर से लटकते प्रकाश पुंज को और भी खूबसूरत बना रहे हैं।
यह है भोजन कक्ष, सादगी से परिपूर्ण। आठ कुर्सी वाली लकड़ी की चौखट में काँच को जमा कर बनी भोजन की मेज़ पर रखे लकड़ी के गुलदान में गुल और उन केठीक ऊपर पड़ता प्रकाश मेज की सुन्दरता को और अधिक बढ़ा रहे है।भोजन परोसने की खिड़की पर आगे दीवार में ही बनाई गई लकड़ी की मेज पर छोटा फूलदान खिड़की में भरापन का एहसास करा रहा है।
चलते हैं रसोई कक्ष में ,जहाँ भोजन की जगह बनती है सेहत और सपने।अत्याधुनिक सुख सुविधा से परिपूर्ण इस रसोई में सूक्ष्म तरंग भट्टी, प्रशीतक यंत्र आदि की व्यवस्था है ।चूल्हे के ऊपर आधुनिक चिमनी का उपयोग किया गया है।सब वस्तुओं में भी गहरे हल्के सलेटी रंगों का प्रयोग किया गया है।छत से प्रकाश की व्यवस्था की गयी है काँच की खुली खिड़की से प्रकाश और वायु का निर्बाध गति से आवागमन होता है।
चलिये देखते हैं शयन कक्ष को जो सादगी से पूर्ण एवं सुविधाओं से युक्त है। शय्या पर प्रकाश की पूरी व्यवस्था है लकडी की छत से लटकता गोल लैम्प और दीवारों में लगे गोल प्रकाश लैम्प कक्ष को और भी सुन्दर बना रहे हैं। शय्या के दोनों ओर छोटी मेज़ पर रखे लैम्प शय्या को प्रकाशित कर रहे हैं।कक्ष का रंगसंयोजन लाजवाब है घर के सभी कक्ष सादगी एवं अत्याधुनिक सम्पन्नता से परिपूर्ण हैं।
आप घर पर अपना खुद का पारिस्थितिकी उद्यान चाहेंगे? इस गाइड बुक की मदद से आप इसे संभव बना सकते के : अपने घर के लिए एक पारिस्थितिकी उद्यान बनाएँ